फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Orientation held for the MBA Executive program at SVSU.

Palwal News: एसवीएसयू में एमबीए एग्जीक्यूटिव के लिए ओरियंटेशन कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Orientation held for the MBA Executive program at SVSU.
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एमबीए के लिए आयोजित ओरियंटेशन का आयोजन किया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नौकरी के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का निर्णय लेने वाले सभी प्रतिभागी प्रेरणा के स्रोत हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने कार्यरत पेशेवरों के लिए अपने एक्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया है। मुख्य अतिथि रेहाऊ इंडिया (साउथ एशिया) की वाइस प्रेसिडेंट (एचआर) आशिमा कौल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता के लिए निरंतर कौशल विकास, समावेशी नेतृत्व, विविधता को अपनाना तथा बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। प्रबंधन विभाग की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम की संरचना, शिक्षण पद्धति तथा कार्यक्रम की विशेषताओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


ट्रांजिट कैंपस की निदेशक प्रो. सुजाता शाही ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि एसवीएसयू कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। सुब्रोस के डिप्टी जनरल मैनेजर मनोज त्रिवेदी ने उद्योग की वास्तविक चुनौतियों से सीखने को साझेदारी को उपयोगी बताया। एचआईपीए की सहायक निदेशक रेखा ढैया ने अनुभव साझा किए। पीपल्स लैब के सीईओ डॉ. सुब्रत कुमार ने टीम बिल्डिंग कार्यशाला कराई। कार्यक्रम समन्वयक रुचि सक्सेना ने पाठ्यक्रम, मूल्यांकन व प्रायोगिक शिक्षण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed