{"_id":"6a36ed28ee3bbb99fe013f87","slug":"people-waiting-for-electricity-on-the-poles-for-15-yrs-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112977-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डेढ़ साल से खंभों पर लाइट के इंतजार में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डेढ़ साल से खंभों पर लाइट के इंतजार में लोग
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के लिए लगाया गया खंभा व बिजली की तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के गांव लहरवाड़ी में संवाद के दौरान अपनी समस्याओं से रूबरू कराया। उन्हाेंने बताया कि पंचायत विभाग की ओर से लगवाए गए बिजली के खंभे और बिछाई गई वायरिंग करीब डेढ़ वर्ष से शोपीस बने हैं। खंभों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगने के कारण ग्रामीणों को रात के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्ते, गलियां और सार्वजनिक स्थान अंधेरे में डूबे रहते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अंधेरा होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। गांव में कई स्थान ऐसे हैं जहां अंधेरे के कारण राहगीरों के गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएं तो गांव की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही और मनमानी के कारण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर भी विचार करेंगे।
विज्ञापन
कोट
खंभे और तार लगाए हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन लाइटें नहीं लगीं। रात में गांव के रास्तों से निकलना मुश्किल हो जाता है। -अजहरुद्दीन, निवासी
अंधेरे के कारण महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी होती है। कई बार रात में जरूरी काम से बाहर निकलने में डर लगता है। -ताहिर, निवासी
अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अधूरी योजना परेशानी का कारण बनी हुई है। -सोहराब, निवासी
अंधेरे से दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। लाइट लगना जरूरी है। सरकार की योजना का लाभ तभी मिलेगा जब काम पूरा होगा। -इरशाद, निवासी
अधिकारी का वर्जन
मामले की जानकारी लेकर कार्य की स्थिति की जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर काम लंबित है तो जल्द कार्य पूरा कराया जाएगा। -कपिल सिंगला, पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी, पुन्हाना