{"_id":"6a36ee4f4e296267b702c806","slug":"yoga-day-district-level-event-to-be-held-at-police-lines-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112976-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर 21 जून को जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन पुलिस लाइन नूंह के परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फिरोजपुर झिरका में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद मुख्य अतिथि होंगे, जबकि तावडू में फरीदाबाद के मेयर प्रवीण जोशी तथा पुन्हाना में विधायक मोहम्मद इलियास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार खंड इंडरी में पूर्व मंत्री संजय सिंह तथा नगीना में पूर्व मंत्री नसीम अहमद, खंड पिनगवां में मोहम्मद एजाज खान मुख्य अतिथि होंगे।
उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर योग कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। योग सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। कार्यक्रमों में स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, युवा, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।