फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Preparing to write a new chapter of brotherhood and trust.

Palwal News: भाईचारे और विश्वास की नई इबारत लिखने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparing to write a new chapter of brotherhood and trust.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। 31 जुलाई, 2023 को ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा ने मेवात के सामाजिक ताने-बाने को गहरा आघात पहुंचाया था। हिंसा में लोगों की जान गई, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और दोनों समुदायों के परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा। हिंसा के बाद 55 एफआईआर दर्ज की गईं, 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा छह लोगों की मौत और सैंकड़ों लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई थी।
हिंसा के बाद कई महीनों तक मेवात का माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए। बीते तीन वर्षों में आपसी संवाद और विश्वास बहाली की दिशा में लगातार काम हुआ, जिसका असर अब साफ दिखाई देने लगा है। तीन वर्ष पहले की कड़वी यादों को भुलाकर मेवात भाईचारे और विश्वास की नई इबारत लिखने को तैयार है।
विज्ञापन

इस बार ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा ऐसे समय में निकल रही है, जब जिले में भाईचारे और सौहार्द का माहौल पहले की तुलना में काफी मजबूत हुआ है। खास बात यह है कि कई स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी यात्रा का स्वागत करने, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, जलपान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं। इसे मेवात की साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब का सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवात की 36 बिरादरी के चौधरी जाकिर हुसैन, तैयब हुसैन घासेडिया, खुर्शीद राजा का पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद सुभान खान सिंगारिया का कहना है कि वर्ष 2023 की हिंसा एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मुस्लिम समाज यात्रा का जोरदार स्वागत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed