सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Private company employee attacked with sticks, FIR registered

Palwal News: निजी कंपनी के कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Private company employee attacked with sticks, FIR registered
विज्ञापन
होडल।
Trending Videos

नेशनल हाईवे के पास सेवली गांव में 26 फरवरी को एक निजी कंपनी के कर्मचारी निरंजन लाल पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, निरंजन लाल ने शिकायत में बताया कि वह सन्चुरीन एफ कास्टिंग कंपनी में एचआर पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय कंपनी गेट से करीब 300 मीटर दूर खाटू नरेश प्रॉपर्टी कार्यालय के पास सिक्योरिटी गार्ड गजेंद्र और लगभग 10 अन्य लोगों ने उन्हें घेरकर हमला किया। घायल निरंजन लाल को 12 और गार्ड युधवीर को 3 चोटें आई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी कंपनी के ठेकेदार नेपाल दीवान को भी कानूनी कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed