{"_id":"6a75e6cf5b4ea26264086663","slug":"slow-rain-slows-down-the-citys-pace-several-areas-waterlogged-palwal-news-c-24-1-pal1008-126766-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: धीमी बारिश ने थामी शहर की रफ्तार, कई इलाके जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: धीमी बारिश ने थामी शहर की रफ्तार, कई इलाके जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद का दावा, आठ माउंटेड पंपों से जलभराव वाले स्थानों से निकाला जा रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में शुक्रवार सुबह से हो रही धीमी बारिश के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। बारिश के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। शिव कॉलोनी समेत कई स्थानों की सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी हुई, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यालय पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अनाज मंडी का काम ठप, मजदूरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई बारिश के चलते शहर स्थित अनाज मंडी में जलभराव हो गया। मंडी में पानी जमा होने से कामकाज प्रभावित रहा। मंडी में आने-जाने वाली मजदूरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण मंडी में सामान की आवाजाही और अन्य कार्य भी सही तरीके से नहीं हो सके। मंडी के एक आढ़ती ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बारिश होते ही हर बार अनाज मंडी में पानी भर जाता है। इससे मंडी का काम प्रभावित होता है और व्यापारियों, मजदूरों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फ्लाईओवर पर पाइप ठीक करने के बाद भी नहीं रुकी पानी गिरने की समस्या
एनएचएआई ने 15 जुलाई को एनएच-19, आगरा चौक समेत शहर के अन्य मार्गों पर फ्लाईओवर से पानी नीचे गिरने की समस्या को दूर करने के लिए पाइप ठीक किया गया था। बावजूद शुक्रवार को हुई बारिश में आगरा चौक फ्लाईओवर पर कई जगहों से पानी नीचे गिरता रहा। इससे फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर परिषद की ओर से आठ माउंटेड पंप लगाए गए हैं। इन पंपों की मदद से जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने का काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द परेशानी से निजात मिल सके। कौशल तंवर कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद