फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stopping an overspeeding car cost a Home Guard dearly.

Palwal News: ओवरस्पीड कार को रोकना होमगार्ड को पड़ा महंगा, बुरी तरह से पीटा, वर्दी भी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Stopping an overspeeding car cost a Home Guard dearly.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को एक ओवरस्पीड गाड़ी को रोकना उस समय महंगा पड़ गया, जब गाड़ी में सवार चार युवकों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया, इतना ही नहीं होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपियों से होमगार्ड को बचाया। नूंह शहर थाना पुलिस ने होमगार्ड की शिकायत पर चार युवकों को नामजद किया है।
होमगार्ड शहजाद नूंह के पलवल टी-प्वाइंट पर बृहस्पतिवार को मौजूद था। तभी दिल्ली-अलवर एनएच 248ए पर नूंह की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई। जिसके चालक को होमगार्ड ने ओवरस्पीड वाहन न चलाने के लिए टोका। इस पर गाड़ी में सवार युवकों ने वहीं पर गाड़ी रोकी और होमगार्ड पर हमला कर दिया। जिसकी वीडियो भी कुछ लोगों ने मौके पर अपने मोबाइल में कैद कर ली, जिसमें एक महिला भी होमगार्ड को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। जब तक आसपास के लोग घटनाक्रम को समझ पाते और होमगार्ड को बचा पाते जब तक आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए एनएच पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। नूंह शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपी आजाद, इजामुल, खुर्शीद व खुर्शीद की पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed