{"_id":"698c7ea0dc1e64e9400491ff","slug":"three-arrested-with-weapons-palwal-news-c-24-1-pal1006-121673-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में अवैध रूप से हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हथियार जब्त कर लिए गए हैं।
पहले मामले में क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किठवाड़ी के पास नाकेबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे बसंत विहार निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके बैग से एक कट्टा और एक रिवाल्वर बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना गदपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पृथला-दुधौला मोड़ पर छापा मारा और किशोरपुर निवासी सुमीत डागर को दबोचा। उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। वहीं, तीसरे मामले में क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने पंचवटी चौक के पास गश्त के दौरान अंबेडकर कॉलेज के पीछे छापा मारा। वहां से कैलाश नगर निवासी प्रशांत को गिरफ्तार किया गया। उसकी जेब से कट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात की फिराक में था। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद
Trending Videos