फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers are forced to wade through dirty water.

Palwal News: गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers are forced to wade through dirty water.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। बीते लंबे अरसे से गांव गहलब के दलसिया मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर जमे गंदे पानी के बीच से ग्रामीण निकलने को मजबूर हैं। प्रशासन स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े अभियान चला रहा है लेकिन, धरातल पर इन अभियानों पर कोई अमल होता दिखाई नहीं दे रहा। शिकायतों के बाद भी मुख्य रास्ते से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में समाजसेवी गजराज सिंह आर्य ने हथीन के एसडीएम को 16 जून को लिखित शिकायत दी थी। इसे बीडीपीओ कार्यालय को भेज भी दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रास्ते से निकलने वाले ग्रामीण और स्कूली बच्चों को अपने कपड़े ऊपर करके और जूते हाथों में लेकर गुजरना पड़ता है। गंदे पानी की निकासी न होने की वजह से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि दलसिया मोहल्ले में यह समस्या बीते कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन न तो इस समस्या का समाधान पंचायत करा रही है और न ही प्रशासन। अब तक पंचायत ने गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का उचित प्रबंध नहीं किया। पंचायत की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को गंदे पानी के बीच रहने को विवश होना पड़ रहा है। दिन भर इस गंदे पानी से बदबू उठती रहती है। जिसके कारण ग्रामीणों में जलजनित बीमारियां फैल रही हैं। गजराज आर्य ने बताया कि इस बारे में कई बार एसडीएम और बीडीपीओ से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस बारे में बीडीपीओ अंशु डागर का कहना है कि ग्राम पंचायत के माध्यम से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed