{"_id":"6a6d047108179be6ac0fbd67","slug":"villagers-unite-against-marhaba-frozen-foods-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114160-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मरहबा फ्रोजन फूड्स के विरोध में ग्रामीण एकजुट, दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मरहबा फ्रोजन फूड्स के विरोध में ग्रामीण एकजुट, दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा में कार्रवाई की मांग, कंपनी ने आरोपों को बताया निराधार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। रावली गांव में संचालित मरहबा फ्रोजन फूड्स को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को आयोजित ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कंपनी से फैल रही कथित दुर्गंध और प्रदूषण के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने इस दौरान प्रदर्शन करते प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी से निकलने वाली तेज बदबू के कारण गांव का वातावरण प्रभावित हो रहा है और रहना मुश्किल हो गया है।
ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण मोनू ने बताया कि शाम होते ही कंपनी की ओर से आने वाली दुर्गंध पूरे गांव में फैल जाती है, जिससे रातभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उनका आरोप है कि बदबू के कारण कई लोग घुटन, उल्टी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक चिंता गांव के बच्चों और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य को लेकर है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते ग्राम सभा बुलाकर आगे की रणनीति तय की गई। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला प्रशासन, हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, मरहबा फ्रोजन फूड्स प्रबंधन ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी के मैनेजर बृजभूषण ने कहा कि कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों तथा संबंधित विभागों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास सभी आवश्यक अनुमति उपलब्ध हैं और संचालन के दौरान पर्यावरण संबंधी सभी नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।