{"_id":"6a6e315fc26b9d19930ed1b4","slug":"water-lines-repeatedly-breaking-during-cleaning-operations-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114188-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सफाई के दौरान लगातार टूट रहीं पेयजल लाइन, दूषित पानी की सप्लाई का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सफाई के दौरान लगातार टूट रहीं पेयजल लाइन, दूषित पानी की सप्लाई का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नगरपालिका की ओर से शहर में जेसीबी मशीनों से कराई जा रही नालों की सफाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का आरोप है कि इस संबंध में कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सावधानी नहीं बरती जा रही है।
पेयजल लाइन टूटने से हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण नालों का गंदा और दूषित पानी पेयजल आपूर्ति में मिलने का खतरा भी बढ़ गया है। इससे जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है और लोगों में चिंता का माहौल है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सुमित सोनी ने बताया कि विशेष रूप से जमालगढ़ रोड पर नालों की सफाई के दौरान नगरपालिका की लापरवाही सामने आ रही है। जेसीबी से खुदाई करते समय बिना किसी समन्वय और आवश्यक सावधानी के कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण बार-बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद सुधार नहीं
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कई बार नगरपालिका प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया गया है और सावधानी बरतने का आग्रह भी किया गया, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। एसडीओ ने कहा कि यदि इसी प्रकार लापरवाही जारी रही तो पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा बिना सावधानी के कार्य कराया गया और पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं नहीं रुकीं, तो जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मजबूर होकर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।