फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young woman missing from Bihar found in Palwal

Palwal News: बिहार से लापता युवती पलवल से बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Young woman missing from Bihar found in Palwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। बिहार के अररिया जिले से लापता 18 वर्षीय युवती को पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र के गांव भुलवाना से बरामद कर संयुक्त मानव तस्करी निरोधक टीम ने बिहार पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की पहचान उसकी मां से वीडियो कॉल के माध्यम से कराई गई। अररिया के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से पांच जुलाई को युवती लापता हो गई थी। जांच के दौरान उसका मोबाइल लोकेशन फरीदाबाद में मिला। इसके बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल की मानव तस्करी निरोधक इकाइयों ने संयुक्त अभियान चलाया।

गुरुग्राम मानव तस्करी निरोधक दस्ते की प्रभारी सब इंस्पेक्टर यश कुमारी ने बताया कि बिहार पुलिस से सूचना मिलने के बाद फरीदाबाद मानव तस्करी निरोधक दस्ते की प्रभारी एएसआई शीतल ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान युवती के होडल क्षेत्र के गांव भुलवाना में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पलवल मानव तस्करी निरोधक दस्ते के प्रभारी अनिल, बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय पासवान और अनिता पांडे की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed