{"_id":"6a6e3285b804c122dd0ebfdb","slug":"youth-dies-falling-from-train-while-returning-from-interview-palwal-news-c-24-1-pal1005-126561-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नौकरी के लिए दिल्ली से इंटरव्यू देकर मध्य प्रदेश लौट रहे युवक की पलवल में रेलवे ट्रैक पर गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान अरुण कौरव (27) पुत्र राघवेंद्र कौरव, निवासी ग्राम महगांव खुर्द, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस एएसआई नवल सिंह के अनुसार शुक्रवार को असावटी गांव और पलवल रेलवे स्टेशन के बीच डाउन और अप मेन लाइन के मध्य युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच और मौके के हालात के आधार पर पुलिस का मानना है कि युवक की मौत चलती ट्रेन से सफर के दौरान गिरने से आई गंभीर चोटों के कारण हुई। हालांकि, घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण दिल्ली में नौकरी के इंटरव्यू के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।