सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11.50 lakh fraud in the name of sending abroad

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 11.50 लाख की धोखाधड़ी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
11.50 lakh fraud in the name of sending abroad
विज्ञापन
यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने थापर कॉलोनी निवासी अंशुल से साढ़े 11 लाख रुपये हड़प लिए। यमुनानगर शहर थाना पुलिस ने आरोपी गौरव कटारिया व गौरव शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थापर कॉलोनी के मोहनलाल ने बताया है कि उसका बेटा अंशुल पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। उसे किसी से पता चला कि गौरव कटारिया व गौरव शर्मा लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह अंशुल के साथ दोनों से मिला। आरोपियों ने बताया कि वह उसके बेटे अंशुल को भी विदेश भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आरोपी की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपियों ने साढ़े 11 लाख खर्च आने की बात कही। उसने 24 जुलाई 2025 को रुपये और बेटे के दस्तावेज दे दिए।
काफी दिन बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा जब उसने इस बारे में गौरव से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
एसएचओ नरेंद्र राणा का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed