{"_id":"6a6a6598bda6904fd40e83f6","slug":"14-year-old-schoolgirl-dies-in-road-accident-family-plunged-into-grief-panchkula-news-c-87-1-pan1007-139268-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के पास एक्टिवा और कार की टक्कर, अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित, घायल युवक रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में बधौर गांव की 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। एक्टिवा और कार की टक्कर में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है।
पुलिस के अनुसार, बधौर गांव निवासी साक्षी धीमान, पुत्री सुशील धीमान, अपने चाचा के बेटे के साथ एक्टिवा पर सवार होकर गांव लौट रही थी। शाहपुर के निकट उनकी एक्टिवा की एक कार से टक्कर हो गई।
हादसे के बाद कार में सवार महिला दोनों घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल रायपुररानी लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने जांच के बाद साक्षी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पंचकूला भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायल युवक के बयान के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।