फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ferozepur youth arrested with heroin

Panchkula News: हेरोइन के साथ फिरोजपुर का युवक गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ferozepur youth arrested with heroin
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल ने पंजाब के फिरोजपुर निवासी 20 वर्षीय गुरप्रीत सिंह को 92 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
सेल प्रभारी सौरव रावत के नेतृत्व में टीम को 28 जुलाई को सूचना मिली थी कि आरोपी सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास बने पार्क में हेरोइन की खेप की डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को उसकी बाइक सहित पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 92 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद एमडीसी थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने फिरोजपुर से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी में सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क, मुख्य सप्लायरों और आर्थिक लेनदेन के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed