पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.5 crore online trading fraud: Two bank employees arrested from UP

Panchkula News: डेढ़ करोड़ की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी, यूपी से दो बैंक कर्मी गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
1.5 crore online trading fraud: Two bank employees arrested from UP
पंचकूला। करीब 1.50 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर और हरदोई से दो बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ वैश्य और अनुपम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों ने साइबर ठगों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए और ठगी की रकम को विभिन्न खातों के जरिए ट्रांसफर कराने में अहम भूमिका निभाई। अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

जांच के अनुसार, पंचकूला निवासी एक व्यक्ति को नवंबर 2023 में टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा दिया गया। आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाकर शुरुआती मुनाफा दिखाया और बाद में निवेश व टैक्स क्लियरेंस के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 1.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर 10 अक्टूबर 2024 को साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से बैंक दस्तावेज, ठगी की रकम और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर खाता खुलवाया था

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान करीब 20 लाख रुपये की राशि हरदोई निवासी संदीप कुमार सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर होने का पता चला। संदीप को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके दोस्त ऋषभ वैश्य और अनुपम सिंह ने मिलकर यह बैंक खाता खुलवाया था और साइबर फ्रॉड की रकम इसमें डलवाई गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed