पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drainage system not improved before the rains; people's concerns mount.

Panchkula News: बरसात से पहले नहीं सुधरी ड्रेनेज व्यवस्था, लोगों की चिंता बढ़ी

Tue, 30 Jun 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Drainage system not improved before the rains; people's concerns mount.
पंचकूला। मानसून की दस्तक से पहले शहर में बरसाती नालों और ड्रेनेज व्यवस्था की सफाई का कार्य अधूरा होने से कई क्षेत्रों में जलभराव का खतरा मंडराने लगा है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, सेक्टर-16, सेक्टर-10 और अमरटेक्स चौक के आसपास बरसाती नालों की समय पर सफाई नहीं होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। हर साल बारिश के दौरान इन इलाकों में सडक़ें पानी से लबालब भर जाती हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक समस्या अमरटेक्स चौक, सेक्टर-10, सेक्टर-16 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में देखने को मिलती है, जहां कुछ घंटों की बारिश भी जलभराव की स्थिति पैदा कर देती है। यदि मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो इस बार भी हालात पिछले वर्षों जैसे हो सकते हैं। नगर निगम और संबंधित विभाग बरसात शुरू होने से पहले सभी बरसाती नालों की सफाई कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed