{"_id":"6a724a5bbed2c6ecd60df139","slug":"22-projects-under-the-pm-ajay-scheme-approved-180-people-to-gain-self-employment-panchkula-news-c-87-1-pan1010-139535-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीएम-अजय योजना की 22 परियोजनाओं को मंजूरी, 180 लोगों को मिलेगा स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीएम-अजय योजना की 22 परियोजनाओं को मंजूरी, 180 लोगों को मिलेगा स्वरोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.94 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों की आय बढ़ाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत जिले में 22 आय सृजन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से 180 अनुसूचित जाति लाभार्थियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जिला स्तरीय समिति की बैठक में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 2.94 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें कमर्शियल वाहन, डेयरी, भेड़-बकरी पालन, किराना स्टोर, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर एवं फोटोस्टेट सेंटर, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, वेल्डिंग, चश्मे की दुकान, टेंट हाउस, फर्नीचर, जूस व सब्जी की दुकान, ढाबा, टिफिन सर्विस, प्लंबिंग, स्टेशनरी, ड्रोन व फोटो स्टूडियो, मोबाइल रिपेयर एवं एक्सेसरीज, जूतों की दुकान तथा आटा चक्की जैसे स्वरोजगार कार्य शामिल हैं।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में लागू किया जाए और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी देरी के पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
जिला कल्याण अधिकारी विशाल बंसल ने बताया कि पीएम-अजय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मंजूरी के बाद परियोजनाओं को अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक जगरूप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।