{"_id":"6a724a8080cfd4b48f0279e7","slug":"mca-course-launched-at-gpg-college-admissions-to-be-held-for-60-seats-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139540-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जीपीजी कॉलेज में शुरू हुआ एमसीए कोर्स, 60 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जीपीजी कॉलेज में शुरू हुआ एमसीए कोर्स, 60 सीटों पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मिलेगी तकनीकी शिक्षा की नई सौगात, स्नातक में 50 फीसदी अंक वाले विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पंचकूला को एक नई सौगात मिली है। गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (जीपीजी) सेक्टर-1 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया है। दो वर्षीय इस व्यावसायिक कोर्स को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मंजूरी प्राप्त है।
कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के तहत शुरू किए गए इस पाठ्यक्रम में 60 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय और राज्य सरकार के नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।
विश्वविद्यालय के नियमानुसार किसी भी स्ट्रीम में 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 47.5 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने 12वीं या स्नातक स्तर पर गणित विषय नहीं पढ़ा है, उन्हें ब्रिज कोर्स करना होगा।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग, डाटा मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री आधारित पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे विद्यार्थियों के लिए आईटी कंपनियों, सॉफ्टवेयर फर्मों और शोध संस्थानों में रोजगार के बेहतर अवसर तैयार होंगे।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि एमसीए पाठ्यक्रम शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों से इस नए कोर्स में प्रवेश लेने की अपील की।
फैक्ट फाइल
सीटें: 60
कोर्स अवधि: 2 वर्ष
योग्यता: स्नातक में 50% अंक, आरक्षित वर्ग के लिए 47.5%
आवेदन प्रक्रिया: उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा का ऑनलाइन पोर्टल
विशेषताएं: अत्याधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी, इंडस्ट्री आधारित सिलेबस और बेहतर प्लेसमेंट अवसर