फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Class 11 student missing; case registered against a youth.

Panchkula News: 11वीं की छात्रा लापता, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student missing; case registered against a youth.
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की तलाश के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 3 अगस्त की सुबह बिना बताए घर से निकल गई थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार बाद में छात्रा की एक सहेली ने बताया कि उसने छात्रा को रायपुररानी निवासी साहिद खान के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था। परिजनों ने आशंका जताई कि युवक छात्रा को अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना रायपुररानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed