फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Advocacy for appointing female priests in temples dedicated to Goddess kalka letter to cm

Panchkula: देवी मंदिरों में महिला पुजारियों की हो नियुक्ति, स्नान-वस्त्र परिवर्तन जैसे कार्य सौंपने की वकालत

Wed, 05 Aug 2026 10:01 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कालका
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका Published by: Nivedita Updated Wed, 05 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

देवी स्वरूप मूर्तियों के स्नान, वस्त्र उतारने-पहनाने और शृंगार जैसे धार्मिक कार्य विशेष महत्व रखते हैं। ऐसे कार्यों में महिला पुजारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए, ताकि धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भावनाओं का भी सम्मान हो सके।
 

विज्ञापन
Advocacy for appointing female priests in temples dedicated to Goddess kalka letter to cm
मनसा देवी मंदिर - फोटो : instagram

विस्तार

माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के अधीन आने वाले मंदिरों में महिला पुजारियों की नियुक्ति की मांग उठी है। देवी स्वरूप मूर्तियों के स्नान, शृंगार और वस्त्र परिवर्तन जैसे धार्मिक कार्य महिला पुजारियों को सौंपने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और बोर्ड अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


जिला शिकायत समिति के सदस्य विजय कालिया, सुच्चाराम माजरा तथा एमिनेंट सिटीजन सीएम विंडो जमनादास ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। इसमें मंदिरों में महिला स्वरूप देवी की मूर्तियों से जुड़े धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी महिला पुजारियों को सौंपने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला, चंडी माता मंदिर चंडीमंदिर और श्री काली माता मंदिर कालका करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। वर्तमान में इन मंदिरों में पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं का संचालन पुरुष पुजारियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि देवी स्वरूप मूर्तियों के स्नान, वस्त्र उतारने-पहनाने और शृंगार जैसे धार्मिक कार्य विशेष महत्व रखते हैं। ऐसे कार्यों में महिला पुजारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए, ताकि धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भावनाओं का भी सम्मान हो सके।


विजय कालिया ने मुख्यमंत्री से मांग की कि करोड़ों सनातनियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के अधीन आने वाले मंदिरों में आवश्यक धार्मिक कार्यों के लिए महिला पुजारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed