फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School bus full of children falls into a drain; villagers save lives.

Panchkula News: बच्चों से भरी स्कूल बस नाले में गिरी, ग्रामीणों ने बचाई जान

Wed, 05 Aug 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
School bus full of children falls into a drain; villagers save lives.
तेज बारिश के बीच भगवानपुर के पास हुआ हादसा, चालक की खिड़की से सुरक्षित निकाले गए 15 से 20 बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। तेज बारिश के बीच मंगलवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस भगवानपुर गांव के पास नाले में गिर गई। बस के टेढ़ी होकर फंस जाने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी भी बच्चे के घायल न होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार नव भारती विद्या मंदिर स्कूल, बरवाला की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब बस भगवानपुर के निकट फिरनी सड़क मार्ग से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे बने नाले का किनारा अचानक धंस गया। इससे बस अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई और एक ओर झुक गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया कि बस दरवाजों वाली ओर से नाले में झुक गई थी, जिससे दोनों दरवाजे फंस गए थे। ऐसे में बच्चों को काफी मशक्कत के बाद चालक की खिड़की के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल की चेयरमैन रक्षा बंसल और प्रिंसिपल मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर बच्चों को स्कूल भेजा गया। बस में उस समय करीब 15 से 20 बच्चे सवार थे।

हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली।

चालक को किनारे का सही अनुमान नहीं लग पाया
स्कूल चेयरमैन रक्षा बंसल ने बताया कि सड़क किनारे बने नाले के पास कांग्रेस घास अधिक होने के कारण बस चालक को किनारे का सही अनुमान नहीं लग पाया। इसी दौरान बस का टायर नाले के किनारे पर चढ़ गया और किनारा धंसने से बस नाले में उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed