{"_id":"6a6bb974ceb45133bc0318f1","slug":"4000-patients-daily-in-the-civil-hospital-arrangement-of-only-200-vehicles-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139325-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में रोजाना 4 हजार मरीज, 200 वाहनों की ही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में रोजाना 4 हजार मरीज, 200 वाहनों की ही व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग का पंगा: एमसीएच की मल्टीलेवल पार्किंग शुरू करने की तैयारी
गेट नंबर-1 की मरम्मत और एग्जिट प्वाइंट पर अटका मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले के सबसे बड़े सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में मरीजों और तीमारदारों को पार्किंग की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। अस्पताल प्रशासन मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) की नई बिल्डिंग में बनी मल्टीलेवल पार्किंग शुरू करने की तैयारी में है। सिविल वर्क पूरा होते ही इसे वाहनों के लिए खोलने की योजना है।
अस्पताल में रोजाना करीब 4 हजार मरीज उपचार, जांच और अन्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। मरीजों और उनके परिजनों की बढ़ती संख्या के कारण पार्किंग पर लगातार दबाव बना हुआ है। फिलहाल अस्पताल में करीब 200 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है। इमरजेंसी के सामने 60 कारों, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में 15 कारों, दोपहिया वाहनों के लिए 100 और इमरजेंसी के पीछे 50 कारों के खड़े होने की व्यवस्था है। इसके बावजूद कई लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, एग्जिट पर फैसला बाकी
एमसीएच बिल्डिंग में मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार है, लेकिन इसके संचालन के लिए एग्जिट प्वाइंट तय किया जाना बाकी है। अस्पताल प्रशासन इसके लिए उपयुक्त स्थान तलाश रहा है। दूसरी ओर, गेट नंबर-1 जर्जर हालत में होने के कारण बंद है और यहां से केवल पैदल आवाजाही हो रही है। सड़क की री-कार्पेटिंग का काम एचएसवीपी और नगर निगम के बीच लंबित है।
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग जल्द शुरू होगी
पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि एमसीएच की मल्टीलेवल पार्किंग को जल्द शुरू किया जाएगा। गेट नंबर-1 की मरम्मत के लिए एचएसवीपी और नगर निगम से बातचीत की गई है। वहीं, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि अस्पताल में पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और अतिरिक्त व्यवस्था की आवश्यकता है।