{"_id":"6a6fa67d5711428293046851","slug":"the-station-has-been-renovated-now-trains-are-awaited-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-139457-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्टेशन चमका, अब ट्रेनों की बहाली का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्टेशन चमका, अब ट्रेनों की बहाली का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस समेत चार रेल सेवाएं शुरू करने की मांग
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास के बाद उठी मांग
यात्रियों बोले- कालका-बाड़मेर, पश्चिम एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन और कालका-अमृतसर सेवा फिर शुरू हो
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कालका रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और लोकार्पण के बाद अब यात्रियों ने कोरोना काल में बंद हुई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की बहाली की मांग तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन तो मिल गया, लेकिन कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन और कालका-अमृतसर रेल सेवा अब भी बंद पड़ी हैं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सबसे अधिक मांग कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस (14887/14888) को दोबारा शुरू करने की हो रही है। कोविड महामारी से पहले यह ट्रेन प्रतिदिन रात करीब 9:30 बजे कालका से रवाना होकर अंबाला, पंजाब और राजस्थान होते हुए बाड़मेर तक जाती थी। ट्रेन बंद होने के बाद कालका और राजस्थान के बीच सीधी रेल सेवा समाप्त हो गई। इसके चलते यात्रियों को बीच रास्ते में एक या दो ट्रेनें बदलकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
ट्रेन बंद होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें
स्थानीय निवासी राजकुमार, नरेश, रविश, सुनील और हरप्रीत सहित अन्य लोगों ने बताया कि कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग राजस्थान की यात्रा करते हैं। इसके अलावा पीजीआई चंडीगढ़ आने वाले मरीजों और राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह ट्रेन बेहद सुविधाजनक थी। ट्रेन बंद होने के बाद इन यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीधी रेल सेवा बंद होने से बुजुर्गों, मरीजों और परिवारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे सफर लंबा और महंगा हो गया है। इस बीच राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी संसद में कालका से बंद हुई ट्रेनों की बहाली का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने रेल मंत्रालय से कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस और अन्य बंद रेल सेवाओं को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया था।
इन ट्रेनों की बहाली की भी मांग
यात्री लंबे समय से कालका से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस (22926) को भी दोबारा चलाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कालका और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच संचालित होने वाली हिमालयन क्वीन (14096) भी कोरोना काल से बंद है। लोगों का कहना है कि इन ट्रेनों की बहाली से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों ने कालका-अमृतसर रेल सेवा को भी दोबारा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इन सेवाओं की बहाली से पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का रेल नेटवर्क पहले की तरह मजबूत हो सकेगा।