{"_id":"6a6fa6f883d0b6b6f207499d","slug":"sarpanch-organization-passed-a-resolution-to-make-morni-a-municipality-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-139436-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी को नगर पालिका बनाने के लिए सरपंच संगठन ने पारित किया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी को नगर पालिका बनाने के लिए सरपंच संगठन ने पारित किया प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के नाम तैयार किया ज्ञापन, जनप्रतिनिधियों बोले- नगर पालिका बनने से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। पर्यटन नगरी मोरनी को नगर पालिका का दर्जा दिलाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को मोरनी सरपंच संगठन की बैठक में क्षेत्र को नगर पालिका बनाने के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तैयार कर मांग को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया।
सरपंच संगठन के प्रधान पंचपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के करीब एक दर्जन सरपंचों ने भाग लिया। ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मोरनी को नगर पालिका बनाने के पक्ष में प्रस्ताव पारित करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का फैसला लिया।
वक्ताओं ने कहा कि मोरनी प्रदेश का प्रमुख पर्यटन क्षेत्र है। बढ़ती आबादी और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए यहां नगर पालिका का गठन समय की मांग है। उनका कहना था कि नगर पालिका बनने से सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, सतेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन भेजकर मोरनी को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग को प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया गया।