{"_id":"6a6fa6c24baac0f78e0a08e0","slug":"satta-khaiwali-busted-in-haripur-two-accused-arrested-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-139437-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरिपुर में सट्टा खाईवाली का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरिपुर में सट्टा खाईवाली का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन मोबाइल, नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद कीं, व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। हरिपुर धर्म कांटा मढ़ावाला के पास सट्टा खाईवाली करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा संचालन के रिकॉर्ड भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में भूपिंद्र निवासी घाटीवाला और बंत राम निवासी मढ़ावाला को गिरफ्तार किया गया। भूपिंद्र के पास से सट्टा पर्चियां, 610 रुपये नकद तथा सैमसंग और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं बंत राम के कब्जे से एक आईफोन मिला।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से दो बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। मोबाइल फोन की जांच में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टे का रिकॉर्ड मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।