{"_id":"6a6fa68463776c748507cb0f","slug":"only-three-parking-lots-for-a-population-of-20000-people-are-facing-daily-traffic-jams-in-sector-15-market-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139451-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 20 हजार आबादी पर सिर्फ तीन पार्किंग, सेक्टर-15 मार्केट में रोज जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 20 हजार आबादी पर सिर्फ तीन पार्किंग, सेक्टर-15 मार्केट में रोज जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
600 से अधिक वाहनों का दबाव, दुकानदार बोले- मल्टीलेवल पार्किंग ही स्थायी समाधान; स्कूलों के बाहर लग रहा ट्रैफिक जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 मार्केट पार्किंग और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से जूझ रही है। करीब 20 हजार की आबादी वाले सेक्टर में मार्केट के लिए केवल तीन पार्किंग स्थल उपलब्ध हैं, जबकि प्रतिदिन 600 से अधिक वाहनों का दबाव रहता है। नतीजतन सुबह, दोपहर और शाम के समय बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो इसका असर व्यापार और आम लोगों की सुविधा दोनों पर पड़ेगा।
मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बाजार विकसित करते समय पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। वर्तमान में शोरूम मार्केट के सामने करीब 75 वाहनों, बूथों के सामने 20 वाहनों और रघुनाथ मंदिर के पास स्थित पार्किंग में करीब 25 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। इसके बावजूद पार्किंग की मांग के मुकाबले यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।
एक ही गेट से बढ़ रही अव्यवस्था
रघुनाथ मंदिर के साथ बनी पार्किंग में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाने चाहिए। इसके अलावा शोरूम मार्केट के पीछे खाली पड़ी जगह को भी पार्किंग के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्कूलों के समय बढ़ जाती है परेशानी
सेक्टर-15 में 25 शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें दो बड़े निजी स्कूल भी शामिल हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय अभिभावकों के वाहन सड़कों के दोनों ओर खड़े हो जाते हैं, जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और दोपहर के समय मार्केट से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
मल्टीलेवल पार्किंग की उठी मांग
दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए समस्या का स्थायी समाधान मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण है। उनका मानना है कि अस्थायी इंतजामों से कुछ समय राहत मिल सकती है, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए व्यापक योजना जरूरी है।
निजी स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा लेकिन कोई काम नहीं हुआ
मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि स्कूलों के बाहर लगने वाले जाम को लेकर दोनों निजी स्कूल प्रबंधन को पत्र भी लिखा गया था। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के वाहनों को हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स की ओर से प्रवेश देने का सुझाव दिया गया था, ताकि मार्केट वाली सड़क पर दबाव कम हो सके, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस.के. नैय्यर ने कहा कि नगर निगम चाहे तो शोरूम मार्केट के पीछे खाली पड़ी जगह को पार्किंग क्षेत्र में विकसित कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन के साथ भी चर्चा की गई है, ताकि वाहनों की पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा सके।