सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   6.35 lakh fraud in the name of sending abroad, accused arrested from Delhi

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर 6.35 लाख की ठगी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
6.35 lakh fraud in the name of sending abroad, accused arrested from Delhi
विज्ञापन
पिंजौर। विदेश भेजने के नाम पर 6.35 लाख की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

आरोपी खुद को इमिग्रेशन एजेंट बताकर शिकायतकर्ता के बेटे को अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शिकायतकर्ता नवंबर 2023 में जानकार के माध्यम से पंकज कुमार नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था। आरोपी ने इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए शिकायतकर्ता के बेटे को अमेरिका में बुजुर्गों की देखभाल की नौकरी दिलाने का दावा किया।
इसके बदले प्रति माह तीन लाख रुपये वेतन का लालच दिया गया और कुल 30 लाख की मांग की गई। आरोप है कि विश्वास में लेकर आरोपी ने 6 लाख 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed