{"_id":"69a73724e8751897ea0dd13f","slug":"newborn-was-thrown-in-the-garbage-after-death-father-arrested-from-up-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133680-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: माैत के बाद कूड़े में फेंकी थी नवजात, यूपी से पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: माैत के बाद कूड़े में फेंकी थी नवजात, यूपी से पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई से लौटने के बाद शव फेंकने का आरोप, मौत के कारणों की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित अमरटेक्स के पास 28 फरवरी को कूड़े के ढेर में पांच दिन की नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। सेक्टर-19 पुलिस ने बच्ची के पिता प्रिंस राजभर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि माैत के बाद बच्ची का शव खुले में फेंक दिया था।
जांच में सामने आया कि 23 फरवरी 2026 को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। नवजात को हृदय संबंधी समस्या के चलते 26 फरवरी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। कुछ समय बाद बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिता ने पत्नी से बच्ची की मौत की बात छिपाने के लिए शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। इसके बाद वह पत्नी को देखभाल के बहाने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ले गया। तकनीकी जांच और अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे यूपी से हिरासत में लेकर पंचकूला लाया। पूछताछ में उसने शव फेंकने की बात स्वीकार कर ली है।
हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्ची को मृत अवस्था में फेंका गया था या कूड़े में फेंकने के बाद उसकी मौत हुई। नगर निगम कर्मचारी की शिकायत पर पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसे अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नामजद कर लिया गया है।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह सफाई के दौरान नगर निगम कर्मियों को ‘हरियाणा स्वास्थ्य विभाग’ लिखी चादर में लिपटा नवजात का शव मिला था। सूचना मिलते ही डायल-112 और सेक्टर-19 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया था। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos