{"_id":"69a9e91052383af621012b10","slug":"punjab-government-reinstates-ias-kk-yadav-as-secretary-general-administration-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-963943-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब सरकार ने आईएएस केके यादव को किया बहाल, सचिव जनरल एडमिनिस्ट्रेशन लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब सरकार ने आईएएस केके यादव को किया बहाल, सचिव जनरल एडमिनिस्ट्रेशन लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने निलंबित आईएएस केके यादव को बहाल कर दिया है। उन्हें सचिव जनरल एडमिनिस्ट्रेशन (सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग) नियुक्त किया गया है। वह गौरी पराशर जोशी के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन खरीद में देरी के चलते उन्हें पिछले महीने निलंबित कर दिया गया था। उनकी बहाली संबंधी आदेश वीरवार को मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने जारी किए। साथ ही तीन पीसीएस अधिकारियों के भी तबादला कर दिया गया।
वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त प्रमुख सचिव के पद पर तैनात पीसीएस संदीप सिंह को नगर निगम मोहाली में नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया जाएगा।
इसी तरह केशव गोयल को निदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) पंजाब और पटियाला में मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारी के रूप में तैनात गुरमीत सिंह को मुख्यमंत्री का डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। सरकार के आदेशों के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल नए पद पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos