सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Skilled employment employees of roadways are upset due to non-payment of salary

Panchkula News: वेतन न मिलने से रोडवेज के कौशल रोजगार कर्मचारी परेशान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Skilled employment employees of roadways are upset due to non-payment of salary
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत करीब 100 कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
Trending Videos

कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन मिलने से ही घर का बजट बनता है, लेकिन इस बार वेतन न मिलने के कारण होली का त्योहार भी फीका रहा। बच्चों की स्कूल फीस, ट्यूशन और जरूरी घरेलू खर्चों के लिए उन्हें उधार तक लेना पड़ रहा है। एचकेआरएन कर्मचारियों ने कहा कि वे ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं, लेकिन वेतन न मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि फरवरी माह का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और परिवार का खर्च सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed