सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Will to Win Night Tournament: Strikers beat Geddy Root by 29 runs in the semi-finals

विल टू विन नाइट टूर्नामेंट: स्ट्राइकर्स ने सेमीफाइनल में गेडी रूट को 29 रन से हराया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Will to Win Night Tournament: Strikers beat Geddy Root by 29 runs in the semi-finals
विज्ञापन
पंचकूला। विल 2 विन क्रिकेट ग्राउंड में विल टू विन नाइट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में स्ट्राइकर्स और गेडी रूट की टीम आमने-सामने आई। टॉस जीतकर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।
Trending Videos

स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 61 गेंदों में 153 रन की धुआंधार पारी खेली। रमन वत्स ने भी 29 रन का योगदान दिया। गेडी रूट की तरफ से सम्राट पुजारा ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेडी रूट की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा और सुखी ढिल्लो ने 50 से ज्यादा रन बनाकर अच्छी कोशिश की, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। स्ट्राइकर्स की गेंदबाजी में गुरविंदर सिंह ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया।
इस प्रकार स्ट्राइकर्स ने सेमीफाइनल मुकाबला 29 रन से जीत लिया। मैच में शानदार 153 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब फाइनल मुकाबला स्ट्राइकर्स और वाडस्प के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed