सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP Mandal Barwala's two-day training campaign starts today

Panchkula News: भाजपा मंडल बरवाला का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान आज से

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP Mandal Barwala's two-day training campaign starts today
विज्ञापन
बरवाला। पंचकूला–यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित मटावाला के पास शीश महल में 7 मार्च से भाजपा मंडल बरवाला का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। भाजपा मंडल प्रधान धर्मेंद्र संधू और पूर्व प्रधान गौतम राणा ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे और उनका रात्रि विश्राम भी कार्यक्रम स्थल पर ही रहेगा।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बंतों कटारिया, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल और पूर्व आईएएस अधिकारी संजीव शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल राणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed