{"_id":"69ab191b35823e54ea0329de","slug":"tomorrow-the-25th-agarwal-vaishya-youth-girl-introduction-conference-panchkula-news-c-87-1-pan1010-133742-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कल 25वां अग्रवाल वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कल 25वां अग्रवाल वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला की ओर से 8 मार्च को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में 25वां राष्ट्रीय (सिल्वर जुबली) अग्रवाल वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण गुप्ता और कुसुम कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक करीब 500 युवक और 220 युवतियों ने पंजीकरण कराया है। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों और उनके परिवारों के लिए ठहरने की भी उचित व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन परिवारों को एक ही स्थान पर अपने बच्चों की शिक्षा, योग्यता, संस्कार और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी साझा करने का अवसर देता है, जिससे योग्य जीवनसाथी का चयन आसान और पारदर्शी होता है। सभी समाजों की विवाह योग्य बेटियों के परिवार निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
आयोजकों ने अधिक से अधिक परिवारों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है। ट्रस्ट का कहना है कि ऐसा आयोजन समय और पैसे की बचत के साथ-साथ अनावश्यक दिखावे को भी कम करता है।
Trending Videos