सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   FCC beat Sky Kings by 68 runs

Panchkula News: एफसीसी ने स्काई किंग्स को 68 रनों से हराया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
FCC beat Sky Kings by 68 runs
विज्ञापन
पंचकूला। दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट में एफसीसी और स्काई किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। एफसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से काशी ठाकुर ने शानदार 63 और नितिन मेहता ने 57 रनों की पारी खेली। स्काई किंग्स की तरफ से कंवलजीत ने 2 विकेट लिए।
Trending Videos

238 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काई किंग्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। टीम की ओर से संदीप शर्मा ने 88 रन बनाए। एफसीसी की गेंदबाजी में जतिन गेरा, अभिनंदन और काशी ठाकुर ने 2-2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए काशी ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed