सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Senior officers deployed for safe return of Punjabis stranded in West Asia: Mann

पश्चिम एशिया में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए की वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती : मान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Senior officers deployed for safe return of Punjabis stranded in West Asia: Mann
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके जायसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को समन्वय और निगरानी के उद्देश्य से नोडल अधिकारी बनाया गया है।
Trending Videos

सीएम भगवंत मान ने बताया कि सरकार ने सहायता के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नोडल अधिकारी को विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी पश्चिम एशिया और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर लगातार नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली सभी कॉलों का सही रिकॉर्ड रखा जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जहां भी किसी मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य विभाग या प्राधिकरण के समक्ष उठाने की आवश्यकता होगी तो नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इस गंभीर संकट के समय प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करना है। सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

दुबई में फंसे परिवार के रहने की व्यवस्था की :
दुबई में पंजाब का एक परिवार फंस गया और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर सरकार ने उनकी सहायता की है। परिवार के रहने और खाने की व्यवस्था की गई। साथ ही एनआरआई मंत्री ने भी परिवार से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed