सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4,700 km of new roads to be built in Punjab; to be completed by June

Panchkula News: पंजाब में बनेंगी 4700 किलोमीटर तक नई सड़कें, जून तक पूरी होंगी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
4,700 km of new roads to be built in Punjab; to be completed by June
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में 4700 किलोमीटर की नई सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा जबकि 40,300 किलोमीटर की सड़कों पर मरम्मत व चौड़ीकरण का काम होगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने बजरी बिछाने का काम पूरा कर लिया है। अब 30 जून तक मानसून सीजन से पहले शेष काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस काम के लिए 16209 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
Trending Videos

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के अनुसार वे इन परियोजनाओं के संदर्भ में रोजाना विभिन्न जिलों के अफसरों से समीक्षा रिपोर्ट ले रहे हैं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरीय चेकिंग प्रणाली लागू की गई है। पटियाला स्थित विभाग का क्वालिटी कंट्रोल कार्यालय, थर्ड पार्टी टेक्निकल एंड फाइनेंशियल ऑडिट टीम व तीसरा मुख्यमंत्री का उड़नदस्ता सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य की गुणवत्ता जांचेगा। पंजाब राज्य में सड़क घनत्व 154 किलोमीटर प्रति 100 वर्ग किलोमीटर है जो पड़ोसी राज्यों से काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के 14 परियोजनाएं फंसीं
पंजाब में नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की 16 परियोजनाएं चल रही हैं जिसमें से करीब 14 परियोजनाएं फंसी हुई हैं। मामला करीब 93 किलोमीटर जमीन के अधिग्रहण का है। मंत्री ईटीओ बताते हैं कि इन परियोजनाओं के लिए पंजाब सरकार ने 793 किलोमीटर जमीन एक्वायर कर एनएच को देनी थी। 700 किमी. जमीन हैंडओवर की जा चुकी है, केवल 93 किलोमीटर का मसला विभिन्न कारणों से फंसा है। इसके अलावा एनएच अथॉरिटी को पर्याप्त मिट्टी भी नहीं मिल पा रही है। इस वजह से भी परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने में दिक्कत आ रही है।
टेंडर लीकेज से सरकार ने बचाए 1464 करोड़
पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा पारदर्शी टेंडरिंग प्रणाली के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 1464 करोड़ की बचत की गई है। मंत्री ईटीओ ने बताया कि विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने से पहले की प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक और तर्कसंगत बनाए जाने के कारण यह बचत संभव हो सकी है। कई टेंडर 5 से 12 प्रतिशत तक कम रेट पर प्राप्त हुए। जिस वजह से करोड़ों की बचत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed