सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deadly attack on Dhaba operator in village Billa, two more accused arrested

Panchkula News: गांव बिल्ला में ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला, दो और आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Dhaba operator in village Billa, two more accused arrested
विज्ञापन
तलवार-गंडासों से किया था वार, अब तक सात आरोपी जेल भेजे गए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव बिल्ला में ढाबा संचालक और उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों को काबू कर जेल भेजा जा चुका है।
रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज तजिंद्र पाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 मार्च को गुरविंद्र सिंह उर्फ गोलू और गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरिया को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 5 सितंबर 2025 की देर रात कार सवार युवकों ने गांव बिल्ला स्थित एक ढाबे पर पहुंचकर संचालक और उसके परिवार पर तलवार, डंडों और गंडासों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। इसके बाद थाना चंडीमंदिर में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने मामले में अहम साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed