पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A group of devotees set off for Chulkana Dham.

Panchkula News: चुलकाना धाम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

Mon, 29 Jun 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A group of devotees set off for Chulkana Dham.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। दिवंगत लाला अमरनाथ अग्रवाल की स्मृति में संचालित अमरनाथ अग्रवाल धार्मिक स्थल बस यात्रा के तहत रविवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था चुलकाना धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे रास्ते भजन-कीर्तन करते रहे, जिससे बस का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

यात्रियों ने इस निःशुल्क धार्मिक यात्रा के लिए पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अपने पिता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत लाला अमरनाथ अग्रवाल की स्मृति में शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है। एएनए ग्रुप की ओर से संचालित इस पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह लगभग 35 श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाई जाती है। यात्रा के दौरान पारिवारिक माहौल देखने को मिलता है और लोग अपने परिवार तथा मित्रों के साथ सप्ताहांत में धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करते हैं। इस बार यात्रा का आयोजन अमरावती एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया गया। यात्रा माता मनसा देवी गौधाम, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला से शुरू होकर वहीं समाप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed