पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HIV testing camp on Anti-Drug Day; 69 people screened.

Panchkula News: नशा निषेध दिवस पर एचआईवी जांच शिविर, 69 लोगों की स्क्रीनिंग

Mon, 29 Jun 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
HIV testing camp on Anti-Drug Day; 69 people screened.
इंदिरा कॉलोनी में जागरूकता अभियान, सभी जांच रिपोर्ट आईं नेगेटिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर एफपीएआई टीआई प्रोजेक्ट की ओर से इंदिरा कॉलोनी स्थित लेबर चौक पर एचआईवी जांच शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और एचआईवी संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में एसआई भीम सिंह, स्पेशल पुलिस ऑफिसर दिनेश कुमार, एमसी राज कुमार, सेक्टर-6 की आईसीटीसी टीम, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनोज कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर वंदना शर्मा सहित एफपीएआई टीआई प्रोजेक्ट के स्टाफ ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट मैनेजर देविंदर कौर सिमरन ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाना समय की जरूरत है। साथ ही एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और सही जानकारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में कुल 69 लोगों की एचआईवी जांच की गई। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग और आयोजकों ने संतोष जताया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed