{"_id":"6a4183aa33a0e8bdf50abcb6","slug":"power-outages-and-ill-timed-irrigation-schedules-have-compounded-difficulties-relief-sought-from-the-government-panchkula-news-c-87-1-pan1007-138053-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली कटौती और सिंचाई के बदले समय से बढ़ी परेशानी, सरकार से राहत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली कटौती और सिंचाई के बदले समय से बढ़ी परेशानी, सरकार से राहत की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी बोले- भीषण गर्मी में आमजन और किसान बिजली संकट से परेशान, अधिकारी फोन तक नहीं उठाते
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि बरवाला और रायपुररानी क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच घरेलू बिजली की अघोषित कटौती से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन-रात बार-बार बिजली गुल होने और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पेयजल आपूर्ति, छोटे कारोबार, विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा बुजुर्गों और बच्चों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि घरेलू बिजली संकट के साथ-साथ किसान भी कृषि बिजली की बदली हुई समय-सारिणी और बार-बार आने वाले फॉल्ट से परेशान हैं। खेतों के लिए रात के समय बिजली मिलने के कारण किसानों को धान की सिंचाई और अन्य कृषि कार्य देर रात तक करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात में खेतों में काम करना सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा है और इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन किए जाते हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। इससे शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पाता और लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने सरकार और बिजली विभाग से मांग की कि घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही कृषि बिजली के समय में बदलाव कर किसानों को दिन के समय भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के प्रति जवाबदेह बनाने की भी मांग की, ताकि आमजन और किसानों को राहत मिल सके।