सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was attacked in Kharak Mangoli after a minor altercation; two accused arrested.

Panchkula News: खड़क मंगोली में मामूली कहासुनी के बाद युवक पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked in Kharak Mangoli after a minor altercation; two accused arrested.
विज्ञापन
पंचकूला। खड़क मंगोली में शनिवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सुनील, निवासी खड़क मंगोली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राहुल और राजीब खड़क मंगोली निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात किसी बात को लेकर सुनील और दो अन्य युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सुनील पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने अस्पताल में ही सुनील के बयान दर्ज किए, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed