सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress's internal tussle came to the fore during a program in Panchkula.

Panchkula News: पंचकूला में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान आई सामने

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Congress's internal tussle came to the fore during a program in Panchkula.
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला पंचकूला के बिश्नोई भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।
Trending Videos


रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी के पति रामकिशन गुर्जर भी मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर जब कुमारी सैलजा बाहर निकल रही थीं तो लोग कतार में खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान जब वह रामकिशन गुर्जर के पास पहुंचीं तो उन्होंने मुंह दूसरी ओर फेर लिया और बिना अभिवादन स्वीकार किए आगे बढ़ गईं।

इस घटना से वहां मौजूद लोग भी चौंक गए, जबकि रामकिशन गुर्जर असहज नजर आए। गौरतलब है कि उन्हें पहले कुमारी सैलजा का करीबी माना जाता रहा है, लेकिन इस घटनाक्रम के बाद दोनों के बीच दूरी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग से जुड़ा हो सकता है। विधायक शैली चौधरी उन पांच विधायकों में शामिल हैं, जिन्हें क्रॉस वोटिंग के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। वहीं, चुनाव के बाद रामकिशन गुर्जर ने हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed