{"_id":"6a0c2c6ff328d4bdaf0f9087","slug":"aap-leader-deepak-singla-produced-before-panchkula-court-in-haryana-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: आप नेता दीपक सिंगला पंचकूला अदालत में पेश, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया है गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: आप नेता दीपक सिंगला पंचकूला अदालत में पेश, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया है गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 19 May 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली टीम ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला से जुड़े चंडीगढ़ के ठिकाने पर छापा मारा था।
दीपक सिंगला कोर्ट में पेश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को पंचकूला अदालत में पेश किया गया। ईडी ने सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दिल्ली टीम ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला से जुड़े चंडीगढ़ के ठिकाने पर छापा मारा था। ईडी ने सेक्टर-36 की एक कोठी में छापा मारकर वहां से दो फाइलें, डिजिटल डिवाइस और एक पेन ड्राइव कब्जे में ली थी।
ईडी ने सोमवार को दीपक सिंगला की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली, गोवा और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। चंडीगढ़ के सेक्टर-36 के ठिकाने पर टीम ने कई घंटे तक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की। बताया जा रहा है कि मामला कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच से संबंधित है। ईडी अब जब्त किए गए डिजिटल डाटा और दस्तावेजों की जांच करेगी।
दीपक सिंगला वर्ष 2020 और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में भी ईडी ने बैंक फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके आवास पर तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
Trending Videos