सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested from Rajasthan for cheating Rs 20 lakh in the name of share trading

Panchkula News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी के मामले में राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested from Rajasthan for cheating Rs 20 lakh in the name of share trading
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिम्मता राम के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान काबू किया।
Trending Videos

सेक्टर-15 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उसे व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के जरिए 700 प्रतिशत तक मुनाफा देने का झांसा दिया जा रहा था। ग्रुप में कई लोग जुड़े हुए थे, जो लगातार भारी मुनाफे का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद एक महिला ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए पीड़ित को एक लिंक के माध्यम से पोर्टल पर रजिस्टर करवाया और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाने को कहा। शुरुआत में कम रकम पर मुनाफा दिखाकर उसका विश्वास जीता गया, जिसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में बड़ी रकम निवेश कर दी।
इस दौरान पीड़ित ने करीब 20 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। पोर्टल पर उसे भारी मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे 15 प्रतिशत टैक्स जमा कराने की मांग की गई। शक होने पर जांच करने पर पता चला कि यह फर्जी कंपनी है।
इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed