{"_id":"69cc2836669ff0aa820c9b06","slug":"after-arrest-in-murder-case-accused-on-one-day-remand-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134779-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपी एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में सोमवार को हुए हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी शिवम और राहुल को कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब आरोपियों से वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
सोमवार सुबह सेक्टर-19 में एक युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद था। आरोपी अपनी बहन की लव मैरिज से नाराज था और इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना उस समय हुई, जब शिवम अपनी माता को छोड़कर घर लौट रहा था। सेक्टर-19 चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे रोककर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos