{"_id":"69cd83cc825011457302f13f","slug":"amravati-and-kurukshetra-secure-spots-in-the-final-panchkula-news-c-87-1-pan1012-134797-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अमरावती और कुरुक्षेत्र ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अमरावती और कुरुक्षेत्र ने फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमीफाइनल में एकतरफा जीत, ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दिखा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले जा रहे छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
पहले सेमीफाइनल में अमरावती क्रिकेट एकेडमी ने सनराइज क्रिकेट एकेडमी को 96 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरावती ने 30 ओवर में 5 विकेट पर 277 रन बनाए। पुलकित राणा (83), आकृष्ट सिंह आर्य (60) और सम्राट (59) ने शानदार पारियां खेलीं। जवाब में सनराइज की टीम 181 रन पर सिमट गई। अमरावती के आदित्य सिंगला ने तीन और आकृष्ट सिंह आर्य ने दो विकेट लिए। आकृष्ट सिंह आर्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल में कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने सीएल चैंप्स क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएल चैंप्स की टीम 62 रन पर ऑल आउट हो गई। कुरुक्षेत्र के कप्तान सुप्रीत यादव ने तीन विकेट झटके। इसके बाद टीम ने 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सुप्रीत यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Trending Videos