सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rolling Tiger Academy Dominates Skating Competition

Panchkula News: स्केटिंग प्रतियोगिता में रोलिंग टाइगर अकादमी का दबदबा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rolling Tiger Academy Dominates Skating Competition
विज्ञापन
70 मेडल जीते, 100 बच्चों ने दिखाया दम
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सैम्फोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में रोलिंग टाइगर अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 4 से 18 वर्ष तक के 100 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में रोलिंग टाइगर अकादमी के 50 बच्चों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्केटिंग इवेंट्स में अपनी गति, संतुलन और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के लिए न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच होती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और सीखने का अवसर भी प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed