सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ashwani Sharma Also a Target; Pathankot Police Had Issued a Warning

Panchkula News: अश्वनी शर्मा भी निशाने पर, पठानकोट पुलिस ने किया था आगाह

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ashwani Sharma Also a Target; Pathankot Police Had Issued a Warning
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के कई भाजपा नेता देश विरोधी ताकतों के निशाने पर हैं। इनमें पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा भी हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है और पठानकोट पुलिस ने उन्हें आगाह कर रखा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें कुछ दिन के लिए सुबह की सैर करने के लिए भी मना किया था।
Trending Videos

बुधवार को जब चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला हुआ था तो उस दिन भी प्रधान शर्मा कार्यालय में ही थे। गनीमत रही कि वे दिन में ही आप के पूर्व विधायक एचएस फूलका को भाजपा में जॉइन करवाने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए थे जबकि ग्रेनेड हमला शाम को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आरोपी हैंड ग्रेनेड को भाजपा मुख्यालय के भीतर फेंकना चाहता था मगर ग्रेनेड बाहर दीवार के पास ही गिर गया। आरोपियों द्वारा बनाई व वायरल की गई वीडियो में यह कहते सुना जा रहा है कि आरोपी बाहर ग्रेनेड गिरने से नाराज थे और एक आरोपी ने इस ग्रेनेड बाहर गिरने की बात पर गाली भी दी।
कहा- मुख्यमंत्री का बयान अशोभनीय
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस ब्लास्ट के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान बहुत ही अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कबड्डी खिलाड़ियों, व्यापारियों, सरपंचों और पंचों की हत्याएं, थानों और पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमले, गैंगस्टरों द्वारा हत्याएं, रंगदारी जैसे घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि पंजाब सरकार ने राज्य को लावारिस छोड़ दिया है।
भाजपा के नेता, कार्यकर्ता डरने वाले नहीं
शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था विफल हो चुकी है जिसका असर अब राज्य की राजधानी चंडीगढ़ तक पहुंचने लगा है। मुख्यमंत्री इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं और उनकी गैर-गंभीर टिप्पणियां और भी पीड़ा पहुंचाती हैं। भाजपा दफ्तर पर हमला पंजाब में भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबराई देश विरोधी ताकतों की साजिश का परिणाम है लेकिन भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता या नेता ऐसे हालात से डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed